Skip to content

Power Cut: पंजाब में लगेगा लम्बा पावर कट, ये एरिया होंगे प्रभावित

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, होशियारपुर। Power Cut: पंजाब के होशियारपुर में बिजली कट (Electricity Off) लगने की सूचना है, जिसके चलते इसके आसपास के इलाकों के रहने वाले लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, होशियारपुर (Hoshiarpur) जिले के अधीन आते इलाका हरियाना में बिजली कट लगने की सूचना है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

सतनाम सिंह एस.डी.ओ. उपमंडल पी.एस.पी.सी.एल. हरियाना ने बताया है कि 132 के.वी. चौहाल सब-स्टेशन से आने वाली 66 के.वी. सब-स्टेशन जनौड़ी लाइन की आवश्यक मुरम्मत के लिए जनौड़ी सब-स्टेशन से चलने वाले सभी फीडर जैसे फीडर 11 के.वी. लालपुर यू.पी.एस.।

powercomm
powercomm

इन इलाकों में बिजली रहेगी बंद

इसके अलावा 11 के.वी. वसी वाजीद ए.पी. कंडी, 11 के.वी.भटोलिया ए.पी., 11 के.वी. ढोलवाहा मिक्स कंडी, 11 के.वी. जनौड़ी-2, 11 के.वी. अतवारापुर की सप्लाई 24 मार्च को सुबह 10 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक बंद रहेगी।

इसके कारण जनौड़ी, टप्पा, बहेड़ा, बॉडीखड्ड, कूकानेट, देहरियां लालपुर, रोड़ा, काहलवां, भटोलियां डंडोह, अतवारापुर इत्यादि गांवों के घरों, ट्यूबवैलों व फैक्टरियों की सप्लाई उपरोक्त दिए गए समय के अनुसार बंद रहेगी।

Watch on Daily Samvad