Punjab News: पंजाब के राशन धारकों के लिए बड़ी खबर, जल्द करवाएं ये काम

Muskaan Dogra
1 Min Read
Punjab News: पंजाब के राशन धारकों के लिए बड़ी खबर
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब (Punjab) के राशन धारकों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि सभी राशन धारकों को ई-के.वाई.सी. (e-KYC) करवाने के लिए कहा गया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

बता दे कि खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुसार जिले के सभी डिपो होल्डरों (Depot Holders) द्वारा राशन कार्ड धारकों की ई-के.वाई.सी. की जा रही है।

पूरे परिवार की करवाएं e-KYC

राशन कार्ड धारकों को अपील करते हुए कहा कि जिन राशन कार्ड धारकों ने अब तक ई-के.वाई.सी. नहीं करवाई है वह जल्द से जल्द पूरे परिवार के सदस्यों की ई-के.वाई.सी. करवाएं, नहीं तो उनको राशन मिलने में दिक्कत हो सकती है।

परेशानी आने पर इनसे करें संपर्क

इसको लेकर अगर परेशानी आती है तो वह बल्लूआना, बठिंडा, गोनियाना व बठिंडा ग्रामीण केंद्र के सहायक खाद्य आपूर्ति अधिकारी अमृतसर पाल सिंह के मोबाइल नंबर, नथाना के सहायक खाद्य आपूर्ति अधिकारी आनंद कुमार के मोबाइल नंबर तथा भुच्चो के सहायक खाद्य आपूर्ति अधिकारी हर्षित मेहता के मोबाइल नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *