Skip to content

Punjab News: मुख्यमंत्री द्वारा पंजाबियों से नशों के खिलाफ जंग का अभिन्न हिस्सा बनने की अपील

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) ने आज 'युद्ध नशों विरुद्ध' मुहिम के तहत नशे की बुराई के खिलाफ छेड़ी गई जंग को जन आंदोलन में बदलने के लिए समस्त पंजाबियों से बढ़-चढ़कर सहयोग देने की अपील की है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

एक ऑडियो संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार ने 'युद्ध नशों विरुद्ध' के रूप में नशों के खिलाफ व्यापक स्तर पर सख्त कार्रवाई शुरू की है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि पिछली सरकारों के सीधे संरक्षण के कारण नशे की समस्या ने प्रदेश में अपने पैर पसार लिए थे। भगवंत सिंह मान ने कहा कि उनकी सरकार ने पंजाब (Punjab) को नशामुक्त बनाने के लिए अभियान शुरू किया है और इसके लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है।

CM Bhagwant Singh Mann
CM Bhagwant Singh Mann

लोगों से की ये अपील

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा कि यह जंग आम जनता की सक्रिय भागीदारी से ही जीती जा सकती है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने इस अभियान में जनता की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9779100200 जारी किया है। भगवंत सिंह मान ने लोगों से अपील की कि वे अपने क्षेत्र या शहर में सक्रिय नशा तस्करों से संबंधित कोई भी जानकारी इस व्हाट्सएप नंबर पर साझा करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जानकारी देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और किसी को भी इसका खुलासा नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नशों के खिलाफ इस आर-पार की लड़ाई में जनता का पूरा समर्थन और सहयोग अत्यंत आवश्यक है, इसलिए सभी लोगों को इस अभियान का बड़े स्तर पर समर्थन करना चाहिए। भगवंत सिंह मान ने जनता से अपील की कि वे इस हेल्पलाइन नंबर पर नशा तस्करी से जुड़ी जानकारी देकर इस अभियान का अभिन्न हिस्सा बनें।

Watch on Daily Samvad