Skip to content

Punjab News: पंजाब के अस्पताल नशे में धुत व्यक्ति ने किया हंगामा, तीमारदारों ने की जमकर पिटाई

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब के लुधियाना (Ludhiana) में 5 दिन पहले ही सिविल अस्पताल में अपग्रेडेशन कार्य का उद्घाटन मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने किया था। अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने का दावा किया गया था। लेकिन बीती रात राज अस्पताल के प्रसूति वार्ड में एक शराबी घुस गया। उस शराबी की पत्नी भी प्रसूति वार्ड में भर्ती है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

शराबी ने अस्पताल में खूब उत्पात मचाया। मरीजों के परिजनों ने उसकी पिटाई की और सुरक्षा गार्डों को सूचना दी। सुरक्षा गार्डों ने मामले की सूचना रात्रि ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को दी। पुलिस कर्मियों ने शराबी को प्रसूति वार्ड से बाहर भी निकाला, लेकिन वह पुलिस को चकमा देकर दोबारा वार्डों में घुस गया।

People beating a drunkard who entered the maternity ward.
People beating a drunkard who entered the maternity ward.

शराबी ने अस्पताल में 4 घंटे तक मचाया ड्रामा

सनी कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मेरी पत्नी ने बड़े ऑपरेशन के बाद बच्चे को जन्म दिया है। यह व्यक्ति शराब पीकर करीब 4 घंटे से हंगामा कर रहा है।

पहले तो उसे नीचे सुरक्षा गार्ड और पुलिस के हवाले कर दिया गया, लेकिन अब वह दोबारा वार्ड में आया और मेरी पत्नी के पेट पर टांके मारे। जिसके चलते आज लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। अस्पताल प्रशासन को ऐसे लोगों को अंदर नहीं घुसने देना चाहिए।

पता नहीं किसने पिलाई पति को शराब- पत्नी

उधर, हंगामा करने वाले व्यक्ति की पत्नी शिव दुलारी ने कहा कि उसकी भी डिलीवरी हुई है। उसके पति ने शराब पी हुई है। वह हंबड़ा रोड के रहने वाले है। उसे खुद नहीं पता उसके पति को किसने शराब पिला दी है। शराब के नशे में वह हंगामा कर रहा है।

Watch on Daily Samvad