Skip to content

Firing In Punjab: पंजाब के इस जिले में पेट्रोल पंप पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, अमृतसर। Firing In Punjab: पंजाब (Punjab) में लगातार अपराध के मामले बढ़ते जा रहे है। आए दिन गोलीबारी और लूट की वारदातें सामने आ रही है। अपराधी बिना किसी डर के वारदातों को अंजाम देने में लगे हुए है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

ऐसा ही एक मामला पंजाब के जिला अमृतसर से सामने आ रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक थाना मजीठा के अधीन आते गांव मांगट में भारत पेट्रोलियम के पेट्रोल पंप कल देर रात अज्ञात व्यक्तियों द्वारा की गई अंधाधुंध फायरिंग की गई।

दो कर्मचारी गंभीर रूप से घायल

इस फायरिंग में पंप के कर्मचारी गौतम की मौत हो गई और दो कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए है। जिनको ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि कुछ अज्ञात व्यक्ति तेल भराने के लिए पंप पर आए तो पंप बंद था, जिसके चलते कर्मचारियों ने तेल भरने से मना कर दिया।

इस पर अज्ञात व्यक्तियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और घटना का जायजा मिला। इसके साथ ही पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Watch on Daily Samvad