Skip to content

Jalandhar News: बाबा साहिब की प्रेरणा से देश आज सामाजिक न्याय के सपने को साकार करने के लिए समर्पित है - सुशील रिंकू

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: भाजपा (BJP) के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सुशील रिंकू (Sushil Rinku) ने डा. बीआर अंबेडकर जयंती (Ambedkar Jayanti) के मौके पर डा. बीआर अंबेडकर चौक में लगी बाबा साहिब की प्रतिमा पर फूल माला चढ़ाकर उन्हें नमन किया।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

पूर्व सांसद सुशील रिंकू (Sushil Rinku) ने बाबा साहिब को नमन करते हुए कहा कि डा. बीआर अंबेडकर साहिब गरीब घर में पैदा होने के बाद तमाम संघर्ष कर दुनिया की उच्चतम शिक्षा की डिग्री हासिल की। देश में वंचितों और दलितों का उनका अधिकार दिलाने के लिए कार्य किया।

आत्मनिर्भर और विकसित भारत

बाबा साहिब ने संविधान निर्माण में भूमिका निभाकर भारत को एकजुट करने का कार्य किया। जिससे कि देश की 140 करोड़ जनता एक सूत्र में बंधी रही। उन्होंने कहा कि बाबा साहिब की प्रेरणा के कारण ही देश आज सामाजिक न्याय के सपने को साकार करने के लिए समर्पित है।

सुशील रिंकू ने कहा कि बाबा साहिब के सिद्धांत एवं आदर्श आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण को मजबूती और गति दे रहे हैं। बाबा साहिब के सिद्धांतों का पालन करते हुए आज केंद्र की मोदी सरकार देश में अंतिम पायदान पर बैठे हर व्यक्ति के सपने को साकर कर रही है।

Watch on Daily Samvad