Skip to content

Jalandhar News: जालंधर में नगर निगम की बड़ी कार्ऱवाई, लेदर कांप्लैक्स रोड पर 13 दुकानें और श्माशानघाट के सामने 3 कोठियां सील

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, जालंंधर। Jalandhar News: जालंधर नगर निगम (Jalandhar Municipal Corporation) के बिल्डिंग ब्रांच की टीम ने आज शहर के अलग अलग तीन इलाकों में अवैध रूप से बन रही दुकानों, शापिंग कांप्लैक्स और कोठियों को सील कर दिया। सील करने से पहले इन इमारतों के मालिकों को निगम ने नोटिस जारी किया था।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

जालंधर (Jalandhar) के मेयर वनीत धीर (Mayor Vaneet Dhir) और कमिश्नर गौतम जैन (Gautam Jain IAS) अवैध निर्माण के खिलाफ लगातार एक्शन में है। नगर निगम के बिल्डिंग ब्रांच की टीम ने आज लेदर कांप्लैक्स रोड पर स्थित रोज गार्डन (Rose Garden Leather Complex Road ) में अवैध रूप से बनाई जा रही 10 दुकानों के कांप्लैक्स को सील कर दिया। इसके मालिक को नोटिस जारी किया गया था।

Rose garden leather complex road Jalandhar Shops Seal
Rose garden leather complex road Jalandhar Shops Seal

पन्नू विहार में कार्रवाई

एटीपी सुखदेव वशिष्ठ, इंस्पैक्टर अजय कुमार, राजू माही की टीम ने दूसरी कार्रवाई पन्नू विहार (Pannu Vihar Jalandhar) में की। एटीपी के मुताबिक पन्नू विहार में अवैध रूप से तीन दुकानों का एक कांप्लैक्स बनाया गया था। जिसे शिकायत मिलने पर सील किया गया है।

Pannu Vihar Jalandhar Shops Seal
Pannu Vihar Jalandhar Shops Seal

श्मशानघाट के सामने कोठियां सील

इसी तरह नगर निगम की टीम ने तीसरी कार्रवाई घास मंडी के पास श्मशानघाट के सामने बड़ी कार्रवाई की है। यहां ट्रांसफार्मर के पीछे तीन डबल स्टोरी कोठियां अवैध रूप से बनाई गई थी। इन तीनों कोठियों को नगर निगम की टीम ने सील कर दिया। इसकी शिकायत आरटीआई एक्टिविस्ट रवि छाबड़ा द्वारा की गई थी।

Ghas Mandi Shamshan Ghat Road House Seal
Ghas Mandi Shamshan Ghat Road House Seal

Watch on Daily Samvad