Skip to content

Jalandhar News: जालंधर के माडल टाउन इलाके में नगर निगम की कार्रवाई, 3 दुकानों को किया सील

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर नगर निगम (Jalandhar Municipal Corporation) के बिल्डिंग ब्रांच की टीम ने अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। जालंधर वेस्ट (Jalandhar West) समेत कैंट (Jalandhar Cantt) हलके में कामर्शियल निर्माण को नोटिस भेजकर कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

मेयर वनीत धीर (Mayor Vaneet Dhir) की सख्ती के बाद जालंधर (Jalandhar) नगर निगम की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। कैंट हलके के माडल टाउन इलाके में गोल मार्केट के पास बनी कई अवैध दुकानों को सील कर दिया गया।

Illegal Shopes Seal in Gol Market Jalandhar
Illegal Shops Seal in Gol Market Jalandhar

RTI एक्टिविस्ट रवि छाबड़ा की शिकायत

जालंधर के आरटीआई एक्टिविस्ट रवि छाबड़ा की शिकायत के बाद एमटीपी इकबालप्रीत सिंह रंधावा के आदेश के बाद इंस्पैक्टर हरप्रीत कौर, हरीश कुमार और उनकी टीम ने गोल मार्केट रोड पर 3 दुकानों को सील कर दिया।

Illegal Shopes Seal in Gol Market Jalandhar
Illegal Shops Seal in Gol Market Jalandhar

नगर निगम की तेज तर्रार इंस्पैक्टर हरप्रीत कौर ने बताया कि गोल मार्केट रोड पर दुकानों की शिकायत आई थी। इसके बाद इन दुकानों के मालिकों को नोटिस भेजा गया, फिर सीलिंग की कार्ऱवाई की गई है।

Illegal Shopes Seal in Gol Market Jalandhar
Illegal Shops Seal in Gol Market Jalandhar

अवैध निर्माण पर कार्रवाई जारी रहेगी

इंस्पैक्टर हरप्रीत कौर ने कहा है कि अवैध रूप से कोई भी निर्माण बरदाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दुकान या मकान सभी का नक्शा पास करवाए, नहीं तो कार्रवाई की जाएगी।

Watch on Daily Samvad