Skip to content

Gold-Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Gold-Silver Price: बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच सोना (Gold) निवेशकों की पहली पसंद बना हुआ है। गुरुवार यानी 15 मई 2025 को शुरुआती कारोबार में 24 कैरेट सोना 96,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर जबकि गुड रिटर्न्स वेबसाइट के मुताबिक चांदी की कीमत 97,800 रुपए पर पहुंच गई है। इसके साथ ही मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में 22 कैरेट सोना 88,040 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 96,050 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बिक रहा है।

24 कैरेट सोना 96,200 रुपये के भाव

राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना 96,200 रुपये के भाव पर बिक रहा है। इसी तरह, मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत 88,040 रुपये है, जो कोलकाता, बेंगलुरु, चेन्नई और हैदराबाद के समान है। दिल्ली में 22 कैरेट सोना 88,190 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। अगर चांदी की बात करें तो दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में चांदी 97,800 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिक रही है। अमेरिका और चीन के बीच व्यापार समझौते के बावजूद सोने में उछाल देखा जा रहा है। हाजिर सोना 0.2 प्रतिशत बढ़कर 3,181.20 डॉलर प्रति औंस हो गया।

Watch on Daily Samvad