Skip to content

Punjab News: पंजाब में 85 किलो हेरोइन सहित अतंरराष्ट्रीय तस्कर गिरफ्तार, होंगे बड़े खुलासे

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, तरनतारन। Punjab News: पंजाब ( Punjab ) में नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी बीच बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब में पुलिस ने नशे की बड़ी खेप बरामद कर सफलता हासिल की है। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर मिली जानकारी के मुताबिक तरनतारन पुलिस ने 2025 की सबसे बड़ी नार्को तस्करी कार्रवाई में एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़ करते हुए 85 किलो हेरोइन जब्त की है। बताया जा रहा है कि यह नेटवर्क पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के संरक्षण में चल रहा था।

तस्कर से कुल 85 किलो हेरोइन बरामद

पुलिस ने गत दिन वीरवार को 5 किलो हेरोइन सहित अंतरराष्ट्रीय तस्कर अमनजोत सिंह उर्फ जोता को गिरफ्तार किया था। इसके बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर 80 किलो और हेरोइन बरामद की है। इस तरह से तस्कर से कुल 85 किलो हेरोइन बरामद की गई है। तरनतारन पुलिस ने बताया कि यह नेटवर्क पाकिस्तान से संचालित हो रहा था और इसमें ISI की संलिप्तता के संकेत मिले हैं। यूके में बैठे लल्ली नामक तस्कर इस पूरे नेटवर्क को नियंत्रित कर रहा था, जबकि अमरजोत जैसे स्थानीय एजेंट ग्राउंड लेवल पर डिलीवरी और सप्लाई का काम संभालते थे।

Watch on Daily Samvad