Skip to content

Study In Abroad: अमेरिका ही नहीं बल्कि इन देशों का भी है बेस्ट एजुकेशन सिस्टम, जल्द मिलेगा वीजा

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Study In Abroad: अमेरिका ( America ) द्वारा विदेशी छात्रों को लगातार झटके दिए जा रहे है। आए दिन ट्रंप सरकार ऐसे कानून ला रही है जिससे भारतीय छात्रों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर बीते दिनों विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने दुनियाभर में मौजूद अमेरिकी दूतावासों को आदेश दिया कि वह अगले निर्देश तक स्टूडेंट वीजा अप्वाइंटमेंट बुकिंग बंद कर दें। जिससे छात्रों को वीजा मिलना मुश्किल हो गया है। [caption id="attachment_4122" align="alignnone" width="800"] Jobs In USA Study In USA[/caption] इसी बीच अब जो छात्र अमेरिका में पढ़ाई करने के बारे में सोच रहे है वह अब चिंता में पड़ गए है। लेकिन अब हम आपको ऐसे देशों के बारे में बताने जा रहे है यहां एजुकेशन सिस्टम अच्छा है और वहां का वीजा भी आपको आसानी से मिल सकता है।

जर्मनी (Germany)

जर्मनी (Germany) हायर एजुकेशन के लिए छात्रों के बीच काफी पॉपुलर देश बन चुका है। यहां की सरकारी यूनिवर्सिटीज में विदेशी छात्रों से भी कोई फीस नहीं ली जाती है। जर्मनी का स्टूडेंट वीजा भी आसानी से मिल जाता है, क्योंकि बस आपको ये साबित करना है कि आपके पास यहां पढ़ने के लिए पर्याप्त पैसे हैं।

न्यूजीलैंड (New Zealand)

न्यूजीलैंड (New Zealand) भी उन देशों में आता है यहां का वीजा प्रोसेस काफी आसान है। अगर किसी को एनवायरनमेंटल साइंस, एग्रिकल्चर और बिजनेस की पढ़ाई में इंटरेस्ट है, तो न्यूजीलैंड उनके लिए बेस्ट देश है। वीजा का एप्लिकेशन प्रोसेस ज्यादातर ऑनलाइन है और वीजा मिलेगा या नहीं, आमतौर पर कुछ हफ्तों के भीतर बता दिया जाता हैं।

आयरलैंड (Ireland)

अगर आप 90 दिनों से अधिक समय तक आयरलैंड (Ireland) में पढ़ाई करने की योजना बना रहे हैं, तो आपको स्टूडेंट वीजा की जरूरत पड़ेगी। ज्यादातर आवेदन चार से आठ हफ्ते के भीतर प्रोसेस हो जाते हैं। आयरलैंड की हाई क्वालिटी वाली एजुकेशन की चर्चा दुनियाभर में होती है। आयरलैंड में विदेशी छात्रों को अपनी पढ़ाई के दौरान पार्ट-टाइम काम करने की इजाजत भी मिली हुई है।

ऑस्ट्रेलिया (Australia)

ऑस्ट्रेलिया (Australia) भी उन देशों में शामिल है यहां पर आपको पढ़ाई के लिए अच्छे संस्थान मिलेंगे। ऑस्ट्रेलिया में स्टूडेंट वीजा प्रोसेस ऑर्गेनाइज्ड और ऑनलाइन है। अगर आप बुनियादी जरूरतों को पूरा करते हैं, जैसे कि एक मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी में एडमिशन और पढ़ाई के लिए पैसे होने का सबूत, तो वीजा काफी जल्दी मिल जाता है।

फ्रांस (France)

फ्रांस (France) का वीजा प्रोसेस विदेशी छात्रों के लिए बिल्कुल आसान है। एक बार जब आप किसी यूनिवर्सिटी में एडमिशन पा जाते हैं, तो वीजा प्रोसेस में आमतौर पर एक आवेदन भरना, पढ़ाई का खर्च उठाने के लिए पैसे का सबूत देना और हेल्थ इंश्योरेंस कवरेज दिखाना शामिल होता है। वीजा को अप्रूव होने में लगभग 15 से 30 दिन लगते हैं।

Watch on Daily Samvad