Skip to content

Toll Plaza Free: पंजाब का ये टोल प्लाजा हुआ फ्री, लोगों को हुआ बड़ा फायदा

Toll Plaza Free: पंजाब का ये टोल प्लाजा हुआ फ्री, लोगों को हुआ बड़ा फायदा
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, समराला। Toll Plaza Free: पंजाब ( Punjab ) से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब में एक बार फिर टोल प्लाजा को फ्री कर दिया गया है जिससे वाहन फ्री में गुजरे। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर मिली जानकारी के पंजाब के समराला का घुलाल टोल प्लाजा एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। आज समराला शहरवासियों की शिकायतों को देखते हुए क्षेत्रीय विधायक जगतार सिंह दियालपुरा ने स्वयं मौके पर जाकर कुछ समय के लिए टोल प्लाज़ा को फ्री करवा दिया।

लगातार मिल रही थी शिकायतें

विधायक ने बताया कि उन्हें पिछले कुछ समय से समराला क्षेत्र से संबंधित लोगों की लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि टोल कर्मी स्थानीय लोगों को टोल पार करते समय परेशान कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "आज मैं बिना किसी सिक्योरिटी गार्ड के खुद गाड़ी चलाकर टोल प्लाज़ा पर पहुंचा और जब वहां की स्थिति देखी, तो पाया कि लोगों की शिकायतें पूरी तरह से सही हैं।"

Watch on Daily Samvad