Skip to content

Asha Bhosle: आशा भोसले का 92 वर्ष की उम्र में निधन, कल अंतिम विदाई

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, मुंबई। Asha Bhosle: प्रसिद्ध गायिका आशा भोसले (Asha Bhosle) का 92 वर्ष की आयु में रविवार दोपहर निधन हो गया। उन्होंने ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली, जहां उन्हें शनिवार शाम को भर्ती कराया गया था। अस्पताल के डॉ. प्रतीत समदानी के अनुसार, आशा भोसले कई स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं और मल्टी-ऑर्गन फेल्योर के कारण उनका निधन हुआ। उनके बेटे आनंद भोसले ने जानकारी दी कि अंतिम दर्शन के लिए लोग सोमवार सुबह 11 बजे उनके निवास पर आ सकते हैं। उनका अंतिम संस्कार शाम 4 बजे शिवाजी पार्क में किया जाएगा। [caption id="attachment_107599" align="aligncenter" width="1200"] singer Asha Bhosle passed away singer Asha Bhosle passed away[/caption]

12,000 से ज्यादा गाने गाए

आशा भोसले ( Asha Bhosle ) ने अपने लंबे करियर में 20 से अधिक भाषाओं में 12,000 से ज्यादा गाने गाए। उनके प्रसिद्ध गीतों में ‘इन आंखों की मस्ती’, ‘दम मारो दम’, ‘पिया तू अब तो आजा’ और ‘चुरा लिया है तुमने’ शामिल हैं, जो आज भी बेहद लोकप्रिय हैं।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

वह प्रसिद्ध संगीतकार दीनानाथ मंगेशकर की पुत्री और लता मंगेशकर की छोटी बहन थीं। कम उम्र में ही पिता के निधन के बाद उन्होंने परिवार की जिम्मेदारी संभालते हुए गायन की दुनिया में कदम रखा और अमिट छाप छोड़ी।

Watch on Daily Samvad