Skip to content

Bomb Threat: स्वतंत्रता दिवस से पहले कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मची अफरा तफरी

न्यायालय भवन के भीतर मौजूद लोगों को बाहर निकालने के साथ-साथ आसपास के इलाकों को भी खाली कराया गया। सुरक्षा कारणों से किसी भी व्यक्ति को परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई।

Bomb Threat: स्वतंत्रता दिवस से पहले कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मची अफरा तफरी
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, फिरोजपुर। Bomb Threat: स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब के फिरोजपुर में जिला अदालत परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। सूचना मिलते ही पुलिस ने एहतियाती कदम उठाते हुए पूरे न्यायालय परिसर को खाली करवा दिया।

इसके बाद बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड की टीमें मौके पर पहुंचीं और कोर्ट परिसर में सघन तलाशी अभियान शुरू किया। न्यायालय भवन के भीतर मौजूद लोगों को बाहर निकालने के साथ-साथ आसपास के इलाकों को भी खाली कराया गया। सुरक्षा कारणों से किसी भी व्यक्ति को परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई।

स्थानों की बारीकी से जांच

बम निरोधक दस्ते ने कोर्ट परिसर के कमरों, अलग-अलग हिस्सों और आसपास के स्थानों की बारीकी से जांच की। वहीं, डॉग स्क्वायड की मदद से भी संदिग्ध वस्तुओं और संभावित स्थानों की पड़ताल की जा रही है।

धमकी के बाद न्यायालय की कार्यवाही दोपहर 1 बजे तक रोक दी गई है। सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद हालात की समीक्षा की जाएगी और उसके आधार पर कोर्ट का कामकाज दोबारा शुरू करने पर फैसला लिया जाएगा। पुलिसकर्मी परिसर के आसपास आने-जाने वाले रास्तों पर भी कड़ी नजर रख रहे हैं।