डेली संवाद, फरीदकोट। Punjab News: पंजाब में कबड्डी जगत से इस समय की दुखद खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब के मशहूर कबड्डी खिलाड़ी का निधन हो गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के जाने-माने कबड्डी खिलाड़ी और मशहूर रेडर गुरजीत सिंह तूत का निधन हो गया। उन्होंने फरीदकोट स्थित गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल अस्पताल में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से कबड्डी जगत और खेल प्रेमियों में शोक की लहर है।
अस्पताल में चल रहा था इलाज
बताया जा रहा है कि गुरजीत सिंह तूत लंबे समय से किडनी संबंधी बीमारी से जूझ रहे थे और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था। इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई और उनका निधन हो गया। गुरजीत सिंह तूत पंजाब के फिरोजपुर जिले के गांव तूत के रहने वाले थे।
अपने खेल करियर के दौरान उन्होंने रेडर के तौर पर खास पहचान बनाई और कई कबड्डी मुकाबलों में अपने दमदार प्रदर्शन से दर्शकों का दिल जीता। उनके निधन से कबड्डी प्रेमियों और साथी खिलाड़ियों में गहरा दुख है।