Skip to content

Punjab News: नेशनल हाईवे पर CNG सिलेंडरों से भरे ट्रक और रेत के टिप्पर में जोरदार टक्कर, केबिन में फंसा ड्राइवर

मौके पर CNG सिलेंडरों से भरे ट्रक का ड्राइवर केबिन में बुरी तरह फंसा हुआ था। टीम ने लोगों की मदद से उसे बाहर निकाला और एंबुलेंस के जरिए इलाज के लिए सिविल अस्पताल फिल्लौर भेजा।

Punjab News: नेशनल हाईवे पर CNG सिलेंडरों से भरे ट्रक और रेत के टिप्पर में जोरदार टक्कर, केबिन में फंसा ड्राइवर
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, गोराया। Punjab News: गोराया नेशनल हाईवे पर मेन चौक के पुल के ऊपर CNG सिलेंडरों से भरे ट्रक और रेत से लदे टिप्पर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि CNG ट्रक का ड्राइवर केबिन में फंस गया।

सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स (SSF) की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से ड्राइवर को बाहर निकाला। जानकारी के मुताबिक, हादसे की सूचना एक राहगीर ने SSF को दी। सूचना मिलते ही SSF प्रभारी सरबजीत सिंह टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

ट्रक का ड्राइवर केबिन में फंसा

मौके पर CNG सिलेंडरों से भरे ट्रक का ड्राइवर केबिन में बुरी तरह फंसा हुआ था। टीम ने लोगों की मदद से उसे बाहर निकाला और एंबुलेंस के जरिए इलाज के लिए सिविल अस्पताल फिल्लौर भेजा।

वहीं, रेत से भरे टिप्पर के चालक संदीप ने बताया कि CNG सिलेंडरों वाला ट्रक पीछे से आकर उनके टिप्पर से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि टिप्पर का एक टायर भी पंचर हो गया, जबकि CNG ट्रक को भारी नुकसान पहुंचा और उसका अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस और संबंधित अधिकारी घटना की परिस्थितियों को लेकर जानकारी जुटा रहे हैं।