Punjab News: पंजाब पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता,10 किलो हेरोइन सहित दो व्यक्तियों को किया गिरफ्तार
पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने 10 किलो हेरोइन सहित दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर सीमा पार के नशा तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है।