Weather Update Today: हिमाचल और उत्तराखंड में भारी बारिश से मचा हाहाकार, पंजाब-दिल्ली और यूपी में होगी मूसलाधार बारिश

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Weather Update
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 584 शब्द|📅 09 Jul 2023

नई दिल्ली। Weather Update Today, Monsoon Update 2023: देश के कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है। जिससे जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। माना जा रहा है कि देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून के सक्रिय होने से ऐसा हो रहा है। कई राज्यों में नदियां खतरे के निशान को पार कर गई हैं। लोगों को बाढ़ और भूस्खलन का सामना करना पड़ रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार, आज पश्चिमी हिमालय क्षेत्र, उत्तर पश्चिम और पश्चिम भारत के आसपास के मैदानी इलाकों में बहुत भारी बारिश होगी। हालांकि, उसके बाद इसमें कमी आएगी। वहीं, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश होने से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

मौसम विभाग के अनुसार, आज उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान में भारी बारिश होने की संभावना है। विभाग के अनुसार, अगले चार दिनों के दौरान उत्तर प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय , अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड और मणिपुर में भारी से बहुत भारी बारिश होगी।

वहीं, अगले दो दिनों के दौरान कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और गुजरात में भारी से भारी वर्षा होगी। दिल्ली-एनसीआर में लगातार दूसरे दिन बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। आसमान में अभी भी बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी रविवार को तेज हवा के साथ भारी बारिश हो सकती है।

उत्तराखंड में आज मौसम कैसा रहेगा (Uttarakhand Weather)

उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में जमकर बारिश हो रही है, वहीं कुछ हिस्सों में लोग अभी भी गर्मी और उमस से परेशान हैं। मौसम विभाग ने 40 शहरों में मूसलाधार बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। विभाग ने आठ जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड के ज्यादातर इलाकों में मूसलाधार बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले चार दिन तक आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। विभाग ने भारी बारिश को लेकर कुमाऊं में आरेंज अलर्ट जारी किया है।

हिमाचल प्रदेश का मौसम कैसा रहेगा? (Himachal Paradesh Weather)

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। राज्य की कई नदियां खतरें के निशान के पार कर गई हैं। पंडोह बाजार में व्यास नदी का पानी घुसने से कई दुकानें जलमग्न हो गईं। इसके साथ ही मंडी का प्राचीन पंचवक्त्र मंदिर भी ब्यास के पानी में डूब गया।

चंबा जिले में भी दो दिनों से मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। वहीं, लाहौर और स्पीति में बाढ़ और भूस्खलन होने की घटना सामने आई है। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने 24 जून को राज्य में दस्तक दी थी।

बिहार का मौसम अपडेट (Bihar Weather Update)

बिहार के कई जिलों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। प्रदेश में आज से मानसून की गतिविधि में तेजी आएगी। अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर बिहार (किशनगंज, अररिया, पूर्णिया और कटिहार) में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। राजधानी पटना समेत राज्य के बाकी हिस्सों में बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

हरियाणा में भारी बारिश की संभावना (Haryana Weather Update)

हरियाणा में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। राज्य के कई क्षेत्रों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने चार जिलों में आरेंज और आठ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, प्रदेश में मानसून एक हफ्ते तक सक्रिय रहेगा।

ये भी पढ़ें: प्रॉपर्टी डीलर ने महिला को पीटा, कपड़े भी फाड़े, भारी हंगामा

VIDEO- नूरां सिस्टर्स ने लूट ली महफिल | अली… अली … पर सब को झुमाया

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *