Skip to content

Japan Visa: PR और वीजा लेने वालों को बड़ा झटका! 1 अक्टूबर से फीस में भारी बढ़ोतरी, जानें नई दरें

जापान सरकार ने इमिग्रेशन से जुड़ी कई सेवाओं की फीस बढ़ाने को मंजूरी दे दी है। नए नियम 1 अक्टूबर से लागू होंगे और इसका सीधा असर PR यानी परमानेंट रेजिडेंस के लिए आवेदन करने वालों के साथ-साथ वीजा रिन्यू या स्टेटस बदलने वालों पर पड़ेगा।

Japan Visa: PR और वीजा लेने वालों को बड़ा झटका! 1 अक्टूबर से फीस में भारी बढ़ोतरी, जानें नई दरें
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, जापान। Japan Visa: अगर आप जापान में लंबे समय तक रहने या वहां स्थायी रूप से बसने की तैयारी कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए अहम है। जापान सरकार ने इमिग्रेशन से जुड़ी कई सेवाओं की फीस बढ़ाने को मंजूरी दे दी है। नए नियम 1 अक्टूबर से लागू होंगे और इसका सीधा असर PR यानी परमानेंट रेजिडेंस के लिए आवेदन करने वालों के साथ-साथ वीजा रिन्यू या स्टेटस बदलने वालों पर पड़ेगा।

सबसे बड़ी बढ़ोतरी परमानेंट रेजिडेंसी (PR) की फीस में की गई है। मौजूदा 10,000 येन की फीस को बढ़ाकर 200,000 येन (करीब 1.2 लाख रुपये) किया जा रहा है। यानी PR आवेदन की लागत में करीब 20 गुना इजाफा होगा।

वीजा रिन्यू कराने पर भी बढ़ेगा खर्च

जापान में रेजिडेंसी स्टेटस को रिन्यू या बदलने की फीस भी अब पहले की तरह एक समान नहीं रहेगी। सरकार ने रहने की अवधि के आधार पर अलग-अलग फीस तय करने का फैसला किया है।

ऑफलाइन आवेदन के लिए प्रस्तावित नई फीस इस प्रकार है:

  • 3 महीने तक की अवधि: 10,000 येन (करीब 6,000 रुपये)

  • 1 साल तक की अवधि: 33,000 येन (करीब 19,800 रुपये)

  • 3 से 5 साल से कम की अवधि: 64,000 येन (करीब 38,400 रुपये)

  • 5 साल या उससे अधिक: 75,000 येन (करीब 45,000 रुपये)

  • अब तक वीजा स्टेटस बदलने या रिन्यू कराने के लिए 6,000 येन (करीब 3,600 रुपये) की एक समान फीस ली जाती थी।

बढ़ सकती है PR की फीस

संशोधित कानून के तहत जापान सरकार को भविष्य में टेंपरेरी रेजिडेंसी से जुड़ी प्रक्रियाओं के लिए अधिकतम 100,000 येन (करीब 60,000 रुपये) और परमानेंट रेजिडेंसी के लिए अधिकतम 300,000 येन (करीब 1.8 लाख रुपये) तक फीस तय करने का अधिकार मिल गया है। हालांकि, अंतिम फीस सरकारी आदेश के जरिए निर्धारित की जाएगी।

इमिग्रेशन नियमों को सख्त कर रहा जापान

फीस में यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हो रही है जब जापान विदेशी नागरिकों के इमिग्रेशन और स्थायी निवास से जुड़े नियमों को लगातार सख्त कर रहा है। ऐसे में जापान में पढ़ाई, नौकरी या लंबे समय तक रहने की योजना बना रहे लोगों के लिए 1 अक्टूबर की तारीख काफी महत्वपूर्ण हो गई है।