Punjab News: देर रात गोलियों से दहला इलाका, दुकानदार के घर पर 5 फायर; CCTV में कैद हुए हमलावर
जलालाबाद की शहीद भगत सिंह कॉलोनी में बाइक सवार 4 हमलावरों ने दुकानदार के घर पर 5 राउंड फायरिंग की। वारदात CCTV में कैद, पुलिस जांच में जुटी।
Tag
Browse published news from Daily Samvad.
60 published articles
जलालाबाद की शहीद भगत सिंह कॉलोनी में बाइक सवार 4 हमलावरों ने दुकानदार के घर पर 5 राउंड फायरिंग की। वारदात CCTV में कैद, पुलिस जांच में जुटी।
खन्ना में HDFC बैंक के बाहर दिनदहाड़े आढ़ती से करीब 15 लाख रुपए लूट लिए गए। दो लुटेरों ने गन पॉइंट पर वारदात को अंजाम दिया और आढ़ती की कार लेकर फरार हो गए।
जीरकपुर के पीरमुछल्ला नेचर पार्क में गुरुवार सुबह गर्दन कटी लाश मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने हत्या की आशंका जताते हुए CCTV फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।
लुधियाना में DIG ऑफिस के सामने एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला और हवाई फायरिंग का मामला सामने आया है। मारपीट और कार के शीशे तोड़ने के बाद आरोपी सफेद स्विफ्ट कार में फरार हो गए। घटना CCTV में कैद हुई है।
तरनतारन के तूत बस स्टैंड पर AAP सरपंच अश्वनी कुमार उर्फ अश्वनी देवगन की बाइक सवार हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। फायरिंग में उनका साथी चमकौर सिंह भी घायल हुआ। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
अमृतसर में ड्यूटी से घर लौट रहे GRPF जवान सुखचैन सिंह पर बाइक सवार तीन अज्ञात युवकों ने फायरिंग कर दी। गोली बाएं कंधे को आर-पार कर गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
लुधियाना में सुबह जिम पहुंची एक महिला के साथ चेन स्नैचिंग की वारदात सामने आई है। सराभा नगर रोड स्थित गुरु नानक पब्लिक स्कूल के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला के गले से सोने की चेन झपट ली।
तरनतारन में पंजाब पुलिस के ASI की पत्नी से रेप के आरोप में दूधवाले के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। शिकायत के मुताबिक आरोपी ने पिस्टल दिखाकर वारदात की और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने की धमकी दी।
तरनतारन में अकाली दल से जुड़ी सरपंच के पति नवप्रीत सिंह नवी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस हत्या के पीछे नशे को लेकर विवाद और पारिवारिक विवाद समेत अलग-अलग एंगल से जांच कर रही है।
फिरोजपुर पुलिस ने पूर्व काउंटर इंटेलिजेंस इंस्पेक्टर बलदेव सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार उसके पास से 3 किलो 350 ग्राम हेरोइन, 6 पिस्तौल, 4 मैगजीन और 17 कारतूस बरामद किए गए।
लुधियाना के जंडू टावर में चोरों ने एआर इंटरप्राइजेज के ऑफिस को निशाना बनाया। रेलवे ट्रैक के रास्ते घुसे बदमाश CCTV की तारें काटकर करीब 20-25 लाख रुपये की नकदी चोरी कर फरार हो गए।
ASI जसवंत सिंह पर फायरिंग के मामले में गिरफ्तार आरोपी करण हथियार बरामदगी के दौरान पुलिस हिरासत से फरार हो गया। आरोपी को CCTV फुटेज के आधार पर गिरफ्तार कर पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था। मामले में थाना प्रभारी को निलंबित किए जाने की भी जानकारी सामने आई है।