Canada News: कनाडा में कैसे करते है भारतीय गुजारा, लाखों रुपये भी पड़ते है कम

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, कनाडा। Canada News: जैसे जैसे समय बढ़ता गया लोगों के लाइफस्टाइल और बदलता गया। अच्छी सैलरी और बेहतर लाइफ क्वालिटी के लिए लोग भारत से अक्सर दूसरे देश की और मूव करते हैं। अपना वतन छोड़ते हैं। भारत में NRI को एक अलग ही नजरिया से देखा जाता है।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

लोगों के मन में ख्याल यही होता है कि कनाडा या अमेरिका (America) में बसे लोग अपनी जिंदगी के पीक पर हैं, सैलरी अच्छी पा रहे हैं, और अपने काम को लेकर खुश हैं। लेकिन इस परसेप्शन से अलग कहानी कुछ और भी है।

ऊंची सैलरी के बावजूद भी चुनौतियों का सामना

एनआरआई को ऊंची सैलरी मिलने के बावजूद जीवन की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। महंगे शहरों में रहने की वजह से उन्हें लाइफ स्टाइल मेंटेन करने की कॉस्ट, स्ट्रेस, और कभी-कभी अकेलेपन का सामना करना पड़ता है। इसलिए, जो सपना दूसरे देशों में बसने का होता है, उसकी जमीनी हकीकत कई बार अलग ही होती है।

America
America

कुछ ऐसी ही राय को लेकर भारतीय मूल के टेक प्रोफेशनल ने रखी। पीयूष मोंगा, जो कि एक कंटेंट क्रिएटर है उन्होंने एक वीडियो शेयर किया। जहां एक भारतीय मूल के टेक प्रोफेशनल अपने काम के बारे में बता रहे हैं। साथ ही वो ये भी कह रहे हैं कि उन्हें यहां सालाना  70 लाख भारतीय रूपए से ज्यादा सैलरी मिलती है लेकिन ये सैलरी टोरंटो (Toronto) से जैसे शहर में गुजारा करने के लिए काफी नहीं है।

देखें वीडियो

कहां-कहां खर्च होती है सैलरी

वीडियो में टेक प्रोफेशनल ने बताया कि उनकी सैलरी 100,000 डॉलर है। भारतीय रुपये में देखा जाए तो यह 70 लाख है, जिसमें केवल किराया लगभग $3,000 (लगभग 2,51,130 रुपये) में चला जाता है।

जब मोंगा ने पूछा- आप कितनी सैलरी कमाते हैं तो टेक प्रोफेशनल ने जवाब दिया, 100,000 डॉलर से ऊपर, लेकिन यह आजकल काफी नहीं है। खासकर यदि आप डाउनटाउन में रहते हैं। वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया कि भाई टोरंटो, कनाडा में SAP स्पेशलिस्ट के रूप में सालाना 115,000 डॉलर से संतुष्ट नहीं है।

Canada News
Canada News

क्या आया सोशल मीडिया पर रिएक्शन

सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों के कमेंट्स की बाढ़ आ गई, खासकर कनाडा में रहने वाले भारतीय यूजर्स के। एक यूजर ने लिखा- मैं भी इंफोसिस SAP में लाइफ साइंस डिपार्टमेंट में था। वे मुझे अमेरिका भेजना चाहते थे, मेरे कई सहकर्मी वहां गए और एक साल बाद कंपनी बदल ली।

कुछ लोगों ने सुझाव दिया कि उन्हें तैयारी कर कंपनी बदलनी चाहिए ताकि अधिक पैसे कमा सकें, क्योंकि सर्विस कंपनियों में इंट्रा- कंपनी ट्रांसफर से बेहतर सैलरी नहीं मिलती, चाहे स्थान अमेरिका हो या कनाडा।

वहीं, सभी लोग इस टेक प्रोफेशनल की शिकायत से सहमत नहीं थे. एक यूजर ने लिखा-मनुष्य कभी भी पैसे से संतुष्ट नहीं होता। कनाडा में जीवन का आनंद लें, यह वर्तमान परिस्थितियों में भारत से 20 गुना बेहतर है।

BN Real Estate
BN Real Estate

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *