डेली संवाद, पश्चिम बंगाल। Blast In Factory: पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले के एगरा में मंगलवार को एक फैक्ट्री में विस्फोट हो गया है। इस विस्फोट में सात लोगों की और कई घायल हो गए हैं। पुलिस ने ये जानकारी दी। ये धमाका एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुआ है। विस्फोट के बाद घटनास्थल से धुएं का गुबार देखा गया।
ये भी पढ़ें: गौरव लूथरा की क्यों हुई पिटाई? RTA दफ्तर में ‘दलाली’ के खेल में झगड़ा
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने एगरा ब्लास्ट की एनआईए जांच की मांग की है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि विस्फोट इतना जबर्दस्त था कि जिस आवास में ये फैक्ट्री चल रही थी, वह ढह गया। विस्फोट एक मकान के अंदर हुआ जहां पटाखे की फैक्ट्री चल रही थी। इस मामले में जांच की जा रही है। घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है।
ये भी पढ़ें: AAP के MLA को कांग्रेसियों ने बनाया बंधक, जमकर हंगामा
पिछले महीने फैक्ट्री में छापा मारा गया था और उसके मालिक के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। कार्रवाई के बावजूद यहां पटाखे बनाए जा रहे थे। आरोपी व्यक्ति को पहले गिरफ्तार किया गया था। उसके खिलाफ चार्जशीट थी। उन्हें जमानत मिल गई। उसने फिर से अवैध रूप से अपना कारोबार शुरू कर दिया।