डेली संवाद, नई दिल्ली। Cabinet Reshuffle: मोदी कैबिनेट (Modi Cabinet) में गुरुवार को बड़े फेरबदल का ऐलान किया गया है। अब तक कानून मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे किरेन रिजिजू (Kiren Rijiju) के मंत्रालय में बदलाव किया गया है। उनके स्थान पर अर्जुन राम मेघवाल को कानून और न्याय मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाया गया है।
ये भी पढ़ें: AAP के MLA को कांग्रेसियों ने बनाया बंधक, जमकर हंगामा
किरेन रिजिजू को अब पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय दिया गया है। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी प्रेस बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति ने यह फैसला प्रधानमंत्री की सलाह पर लिया है। गौरतलब है कि किरण रिजिजू से पहले जुलाई 2021 में रविशंकर प्रसाद को कानून मंत्रालय ने वापस ले लिया था।
ये भी पढ़ें: डीसी की बड़ी कार्रवाई, KP Tour & Travels का दफ्तर करवाया बंद
मेघवाल को इस फेरबदल के तहत कानून और न्याय मंत्रालय के अलावा रिजिजू के मौजूदा पोर्टफोलियो भी मिलेंगे। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने प्रधानमंत्री मोदी की सलाह के अनुसार, केंद्रीय मंत्रिपरिषद में दोनों मंत्रियों के बीच विभागों के पुनर्आवंटन का निर्देश दिया है।