डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Cabinet Meeting: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) के नेतृत्व में कैबिनेट की बैठक हुई, जिसमें कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई और नई नीतियों को मंजूरी दी गई है। इस बैठक के दौरान अलग अलग मुद्दों पर चर्चा हुई और कई फैसले लिए गए है।
ये भी पढ़ें: MLA रमन अरोड़ा ने पूर्व मंत्री अवतार हैनरी को दिया बड़ा झटका
इस बीच सीएम मान ने भी ट्वीट किया। मुख्यमंत्री मान ने एक ट्वीट में कहा कि “आज पंजाब कैबिनेट की मीटिंग में नई औद्योगिक और व्यापार विकास नीति को मंज़ूरी दी गई… यह नीति कारोबारियों के साथ विचार-विमर्श करके बनाई गई है और उनके सुझावों को भी इसमें शामिल किया गया है…कैबिनेट ने अन्य फैसलों के अलावा पंजाब इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी को भी मंज़ूरी दी गई।”
आज पंजाब कैबिनेट की मीटिंग में नई औद्योगिक और व्यापार विकास नीति को मंज़ूरी दी गई… यह नीति कारोबारियों के साथ विचार-विमर्श करके बनाई गई है और उनके सुझावों को भी इसमें शामिल किया गया है…
कैबिनेट ने अन्य फैसलों के अलावा पंजाब इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी को भी मंज़ूरी दी गई…— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) February 3, 2023