डेली संवाद, चंडीगढ़। 5G Phone: 1 अक्टूबर को हमारे देश के प्रधानमंत्री ने 5G लांच कर दिया गया था। बताया जा रहा है कि इसकी स्पीड 4G से दुगनी होगी। अब अगर 5G इंटरनेट होगा तो लाजमी है कि इसके लिए 5G फ़ोन की भी ज़रूरत होगी। अब धीरे धीरे मोबाइल फोन कंपनी अपना अपना 5G फ़ोन निकल रही है जिसमे 5G इंटरनेट को चल सकेगा।
ये भी पढ़ें: निगम चुनाव में AAP की नैया डुबाने को रची जा रही है बड़ी साजिश
इसी के साथ ही भारतीय हैंडसेट कंपनी Lava ने अपना पहला अफोर्डेबल स्मार्टफोन Blaze 5G लॉन्च किया है। यह पिछले महीने लॉन्च हुए Blaze Pro का एक्सटेंशन है। इसके लिए प्री-बुकिंग इसी महीने शुरू की जाएगी। कंपनी ने इसके प्राइस की जानकारी नहीं दी है। हालांकि, बताया जा रहा है यह लगभग 10,000 रुपये तक का हो सकता है।
ये भी पढ़ें: जालंधर के करोड़पति का कारनामा, केएल सहगल मैमोरियल के नाम पर सरकारी जमीन हथियाई
यह हैंडसेट इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) में कम्युनिकेशंस मिनिस्टर Ashwini Vaishnaw ने लॉन्च किया। इसमें MediaTek Dimensity 700 SoC के साथ 4GB RAM है। हैंडसेट में 3RAM वर्चुअल RAM का भी विकल्प है। इसमें 128GB की इंटरनल स्टोरेज है। Blaze 5G एंड्रॉयड 12 पर चलता है। Lava ने इसमें Blaze Pro के समान कैमरा का इस्तेमाल किया है।
फीचर्स
इसके फीचर्स में 50MP मेन लेन्स और 2MP VGA सेंसर शामिल हैं। इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसकी बैटरी Blaze Pro के समान 5,000mAh की है। Blaze 5G में 6.5 इंच HD+ डिस्प्ले Widevine L1 सपोर्ट और 90 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। Lava International Limited ने कहा की कंपनी देश में एक अफोर्डेबल 5G स्मार्टफोन डिवेलप करना चाहती थी। यह प्रोडक्ट अफोर्डेबल प्राइस पर कस्टमर्स को नेक्स्ट जेनरेशन 5G टेक्नोलॉजी से जुड़ी सर्विसेज उपलब्ध कराएगा।
भारत में 5G के Plans होंगे बेहद सस्ते। PM MODI ने किया लांच
https://youtu.be/4Niac1hiF04