डेली संवाद, चंडीगढ़। Jalandhar By Poll Result: जालंधर उपचुनाव (Jalandhar By Poll) में बड़ी जीत के बाद आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जालंधर और पंजाब की जनता को बधाई दी है। इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद रहे। आपको बता दे कि पंजाब भगवंत मान दिल्ली पहुंचे है।
ये भी पढ़ें: AAP के MLA को कांग्रेसियों ने बनाया बंधक, जमकर हंगामा
दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस करते हुए केजरीवाल ने कहा कि हम तो सिर्फ काम की राजनीति करते है। आज जालंधर की 9 सीटों में से 7 जीत गए है। केजरीवाल ने कहा कि हमारी फिर से लोकसभा में एंट्री हो रही है। पंजाब की जनता ने परिवारवाद को हरा दिया है। भगवंत मान की पीठ थपथपाते केजरीवाल ने कहा कि मान सरकार ने पंजाब में शानदार काम किया है।
ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आज मुझे गर्व महसूस हो रहा है कि हमने जालंधर में भी लोगों का विश्वास जीता है। वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि इस जीत ने मेरा हौंसला बढ़ा दिया है। जनता ने आम आदमी पार्टी के कामों पर मुहर लगाई है, उम्मीद हैं भटके हुए लोग अपना एजेंडा बदलेंगे। इसके साथ ही हम पंजाब के लोगों के लिए हमेशा की तरफ अच्छा काम करेंगे ताकि आने वाले चुनावों में हमें हाथ जोड़ के वोट ना मांगने पड़े।